जानें कैसे रितेश ने दी पत्नी जेनेलिया को जन्मदिन की बधाई

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें सबसे अच्छी दोस्त बताया. जेनेलिया आज 28 वर्ष की हो गयी हैं. वह फरवरी 2012 में रितेश के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. रितेश ने ट्वीट किया, ‘रियान की मां को जन्मदिन की […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें सबसे अच्छी दोस्त बताया. जेनेलिया आज 28 वर्ष की हो गयी हैं. वह फरवरी 2012 में रितेश के साथ शादी के बंधन में बंधी थी.
रितेश ने ट्वीट किया, ‘रियान की मां को जन्मदिन की बधाई, तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बडी ताकत हो.’ पिछले वर्ष दंपति को एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी जिसका नाम रियान है. रितेश के साथ उनके दोस्तों और बॉलीवुड के शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
दोनों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘क्यूट कपल’ के नाम से जाने जाते हैं. दोनों ने एकसाथ वर्ष 2003 की फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद ही दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी थी.
दोनों ने वर्ष 2012 में फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ की शूटिंग की. फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोनों ने शादी कर ली. हाल ही में रितेश ने बेटे के साथ ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी. दोनों ही कई अवार्ड फंक्शनों में साथ नजर आते हैं. शादी के बाद जेनेलिया फिलहाल किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं.
हाल ही में दोनों सलमान खान की बहन अर्पिता खान की रिस्पेशन पार्टी में नजर आये थे. रितेश जल्द ही आगामी फिल्म ‘बंगिस्तान’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म दो आतंकवादियों की कहानी है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना कोई कट किये पास कर दिया है और फिल्म की कहानी की तारीफ भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




