ePaper

''दिलवाले'' की शूटिंग पूरी, शाहरुख बोले,'' और एक सपना...''

Updated at : 01 Aug 2015 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
''दिलवाले'' की शूटिंग पूरी, शाहरुख बोले,'' और एक सपना...''

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की बुल्गारिया में चल रही शूटिंग पूरी कर ली है. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार, 49 वर्षीय किंग खान ने ट्विटर पर राहित शेट्टी के स्केच के साथ यह खबर साझा की है. अभिनेता ने तस्वीर का कैप्शन दिया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की बुल्गारिया में चल रही शूटिंग पूरी कर ली है. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार, 49 वर्षीय किंग खान ने ट्विटर पर राहित शेट्टी के स्केच के साथ यह खबर साझा की है.

अभिनेता ने तस्वीर का कैप्शन दिया है, ‘ और एक शेड्यूल पूरा…. और एक सपना बुना जा रहा है…. और एक आशा की जा रही है, मनोरंजन करने के लिए, जैसा सिर्फ वे कर सकते हैं. रोहित.’ करन जौहर की 2010 की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के बाद शाहरुख-काजोल की जोडी ‘दिलवाले’ में फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है.

शाहरुख-काजोल के अलावा इस फिल्‍म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वरुण इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. शाहरुख इस फिल्‍म में सुपर कूल कार स्‍टंट करते भी दिखाई देंगे. यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola