”अंधी दौड” में शामिल होने की कभी जरुरत महसूस नहीं हुई : तब्बू

नयी दिल्ली : अपने दो दशक के फिल्मी करियर में तब्बू कभी अंधी दौड में शामिल नहीं हुई क्योंकि वह मानती हैं कि दर्शकों की यादों में रहने के लिए एक अच्छी भूमिका काफी है. उनका कहना है कि वह अलग स्वभाव की हैं जिसके कारण वह दूसरों की नकल नहीं करती हैं. फिल्म ‘हैदर’ […]
नयी दिल्ली : अपने दो दशक के फिल्मी करियर में तब्बू कभी अंधी दौड में शामिल नहीं हुई क्योंकि वह मानती हैं कि दर्शकों की यादों में रहने के लिए एक अच्छी भूमिका काफी है. उनका कहना है कि वह अलग स्वभाव की हैं जिसके कारण वह दूसरों की नकल नहीं करती हैं.
फिल्म ‘हैदर’ की 43 वर्षीया अभिनेत्री बताती हैं कि,’ मैं लगातार फिल्में नहीं कर सकती. मैं ज्यादा प्रचार प्रसार नही कर सकती. मेरा स्वभाव है कि मैं किसी भी चीज को बहुत ज्यादा नहीं कर सकती. अगर कोई चीज मुझे पसंद है, मैं इसे करुंगी नहीं तो छोड दूंगी.’
तब्बू ने आगे कहा कि,’ मैंने अंधी दौड में शामिल होने की कभी जरुरत महसूस नहीं की. मुझे एक कलाकार के तौर पर सबसे पहले अपने काम से संतुष्ट होना चाहिए. मैं किसी चीज को इसलिए नहीं करुंगी क्योंकि इसे और लोग कर रहे हैं.’
तब्बू जल्द ही आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ में एक महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में अजय देवगन भी है. फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में तब्बू दमदार भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










