ePaper

शॉटगन ''शत्रुघ्‍न सिन्हा'' ने कहा, सल्लू की भावनाओं को समझे

Updated at : 26 Jul 2015 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
शॉटगन ''शत्रुघ्‍न सिन्हा'' ने कहा, सल्लू की भावनाओं को समझे

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया है. उन्होंने शनिवार रात एक के बाद एक 14 ट्वीट किये और अपनी भावना फैंस के सामने रखा. उनके इस ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि अगर सलमान खान ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया है. उन्होंने शनिवार रात एक के बाद एक 14 ट्वीट किये और अपनी भावना फैंस के सामने रखा. उनके इस ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए शॉटगन शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि अगर सलमान खान ने कुछ कहा है तो उनकी भावनाओं को समझना चाहिए.

वहीं अभिनेता रजा मुराद ने कहा है कि यह सलमान खान की व्यक्तिगत राय है. लोकतंत्र में सभी को विचार अभिव्यक्ति का हक है. वह भारत के जिम्मेदार नागरिक हैं. वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान उनके बचाव में आ गये हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबको अपना पक्ष रखने का हक है. सलीम खान ने कहा कि यदि कोई किसी बात की जानकारी नहीं रखता तो उसकी बात को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए. सलमान इस देश के नागरिक हैं और उन्हें अपनी बात कहने का हक हैं मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.

आपको बता दें कि बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया है. उन्होंने शनिवार रात ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने मन की बात सबके सामने रखी. सलमान खान ने ट्विटर वॉल पर लिखा कि टाइगर मेमन के गुनाह की सजा उसके भाई याकूब को नहीं मिलनी चाहिए.

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक टीवी चैनल पर सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि सलमान खान को अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए, नहीं तो वे उनपर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार करेंगे. उज्जवल निकम ने कहा कि वे अपनी लोकप्रियता का गलत फायदा उठा रहे हैं. सहानुभूति व्यक्तिगत हो सकती है. उन्होंने ट्वीट करके कानून को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि आप ट्वीट करके 257 लोगों के मौत के आरोपी को बरी करने की बात कर रहे हैं, इसका मतलब साफ है कि आप देश की जनता के मन में कानून के बारे में संदेह पैदा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola