''ढिसूम'' में पठानी लुक में नजर आयेंगे वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘ढिसूम’ में पठानी लुक में नजर आयेंगे. रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे. वरुण इस फिल्म के लिए उर्दू भी सीख रहे हैं. वरुण हाल ही में फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आये थे. फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘ढिसूम’ में पठानी लुक में नजर आयेंगे. रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे. वरुण इस फिल्म के लिए उर्दू भी सीख रहे हैं.
वरुण हाल ही में फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आये थे. फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी ‘एबीसीडी 2’ में श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में थे. वरुण ने ‘ढिसूम’ के सेट की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर वॉल पर शेयर की है.
Hey guys the first look of #dishoom will be out sometime beginning of next year nothing is out as of now.
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 24, 2015
इस फिल्म के अलावा वरुण, रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान, काजोल और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




