''मनमोहन सिंह'' पर फिल्म बनाने के पीछे मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं : निर्माता

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी संजय बारु की किताब के फिल्म अधिकार हासिल करने वाले निर्माता सुनील बोहरा ने कहा कि फिल्म बनाने का उनका फैसला किसी राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित नहीं है. बोहरा ने कहा,’ मुझे संजय बारु की किताब सच में पसंद आई और (मैंने) अधिकार खरीद लिये. हम […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी संजय बारु की किताब के फिल्म अधिकार हासिल करने वाले निर्माता सुनील बोहरा ने कहा कि फिल्म बनाने का उनका फैसला किसी राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित नहीं है.
बोहरा ने कहा,’ मुझे संजय बारु की किताब सच में पसंद आई और (मैंने) अधिकार खरीद लिये. हम अपनी पटकथा में किताब का अनुसरण करेंगे. मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और मैं किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं हूं. मैं उससे प्रेरित नहीं हूं. यह भारतीय लोकतंत्र के दस महत्वपूर्ण वर्षों की कहानी है और हम अच्छी फिल्म बनायेंगे.’
‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग आफ मनमोहन सिंह’ में पूर्व मीडिया सलाकार बारु ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच ‘सजग समीकरण’ तथा अपने मंत्रियों के साथ सिंह के ‘अक्सर संकट वाले’ रिश्तों के बारे में लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




