”बाहुबली” दिखा रहे सिनेमाघर पर पेट्रोल बम फेंके

मदुरै : ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ दिखा रहे एक सिनेमाघर पर कथित रुप से पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में एक दलित संगठन के सात सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया. हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के बाहरी परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना के वक्त […]
मदुरै : ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ दिखा रहे एक सिनेमाघर पर कथित रुप से पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में एक दलित संगठन के सात सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया. हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.
पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के बाहरी परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना के वक्त सिनेमाघर में कोई नहीं था. उन्होंने बताया कि ‘पुराची पुलिगल (क्रांतिकारी टाइगर्स)’ के सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
कार्यकर्ताओं का दावा है कि फिल्म में दलितों के संबंध में अपमानजनक डायलॉग हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि समूह ने सिर्फ अपने प्रचार के लिए बम फेंके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










