ePaper

सरबजीत की बायोपिक में पाकिस्‍तानी वकील के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्‍चन

Updated at : 22 Jul 2015 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
सरबजीत की बायोपिक में पाकिस्‍तानी वकील के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्‍चन

निर्देशक ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन एक पाकिस्‍तानी वकील का किरदार निभा सकते हैं. वहीं फिल्‍म में सरबजीत की बहन का किरदार बिग बी की बहु यानी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन निभायेंगी. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक अमिताभ फिल्‍म में एक पाकिस्‍तानी […]

विज्ञापन

निर्देशक ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन एक पाकिस्‍तानी वकील का किरदार निभा सकते हैं. वहीं फिल्‍म में सरबजीत की बहन का किरदार बिग बी की बहु यानी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन निभायेंगी.

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक अमिताभ फिल्‍म में एक पाकिस्‍तानी वकील के किरदार में होंगे जो सरबजीत का केस लड़ेंगे. आपको बता दें कि फिल्‍म में सरबजीत के किरदार में अभिनेता रणदीप हुड्डा नजर आ सकते हैं. ऐश्‍वर्या और रणदीप पहली बार एकसाथ पर्दे पर नजर आयेंगे.

अमिताभ और ऐश्‍वर्या इससे पहले फिल्‍म ‘सरकार’ और ‘मोहब्‍बतें’ में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों फिल्‍म ‘बंटी और बबली’ के एक गाने ‘कजरारे कजरारे’ में भी साथ दिखाई दिये थे. इस फिल्‍म के लिए ओमंग लगातार अलग-अलग किरदारों की तलाश कर रहे हैं. फिल्‍म को लेकर वे खासा उत्‍साहित हैं.

आपको बता दें कि सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्‍याचार भी किये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola