ePaper

क्‍यों रणबीर से खफा हो गई कैटरीना ?

Updated at : 22 Jul 2015 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों रणबीर से खफा हो गई कैटरीना ?

निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की मुसीबतें बढ़ती जा रही है. फिल्म में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. खबरें आ रही है कि अनुराग फिल्‍म के कुछ हल्‍के सीन दोबारा रणबीर से करवा रहे हैं जिसे लेकर दोनों के बीच दूरी बढ़ रही है. इससे पहले अनुराग […]

विज्ञापन

निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की मुसीबतें बढ़ती जा रही है. फिल्म में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. खबरें आ रही है कि अनुराग फिल्‍म के कुछ हल्‍के सीन दोबारा रणबीर से करवा रहे हैं जिसे लेकर दोनों के बीच दूरी बढ़ रही है.

इससे पहले अनुराग ने कैट को भी एक सीन को लेकर पूरी यूनिट के सामने डांट दिया था. कैट बिना बोले वहां से चली गई थी. सूत्रों के अनुसार रणबीर भी वहां उपस्थित थे लेकिन उन्‍होंने कुछ नहीं कहा. इस बात को लेकर कैटरीना, रणबीर से नाराज है. ‘जग्‍गा जासूस’ एक कॉमेडी फिल्‍म है.

अनुराग और रणबीर इससे पहले फिल्‍म ‘बर्फी’ में साथ काम कर चुके हैं. फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. अब इस फिल्‍म की शूटिंग अटक गई है. कैटरीना को लेकर खबरें आ रही है कि वो इस फिल्‍म में अपने किरदार को लेकर खुश नहीं है.

रणबीर और कैटरीना की जोड़ी इससे पहले ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में नजर आ चुकी है. दोनों की जोड़ी को एकसाथ देखने के लिए दर्शक भी खासा उत्‍साहित है लेकिन अब देखना दिलचस्‍प होगा कि तीनों की नाराजगी कब दूर होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola