ईद पर शाहरुख ने सलमान से मांगा बिरयानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान ने आज ईद के शुभ मौके पर शाहरुख खान के प्रति भाईचारा प्रदर्शित करते हुए ट्विटर पर उनकी अगली फिल्म रईस का जिक्र किया. शाहरुख ने सलमान की नई फिल्म बजरंगी भाईजान की पहली झलक का अनावरण किया था. सलमान ने इसके उत्तर में अपने खास अंदाज में ट्विटर पर […]
विज्ञापन
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान ने आज ईद के शुभ मौके पर शाहरुख खान के प्रति भाईचारा प्रदर्शित करते हुए ट्विटर पर उनकी अगली फिल्म रईस का जिक्र किया.
शाहरुख ने सलमान की नई फिल्म बजरंगी भाईजान की पहली झलक का अनावरण किया था. सलमान ने इसके उत्तर में अपने खास अंदाज में ट्विटर पर उनकी फिल्म का परिचय कराया.
सलमान ने ट्वीट किया, र ई स, इसके बाद उन्होंने लिखा, आ रहा है. कुछ मिनट बाद ही उन्होंने अगला ट्वीट किया, रईस आ रहा है. फिलहाल टीजर देखो और आनंद उठाओ. इस बातचीत को आगे बढाते हुए शाहरुख ने जवाब दिया, अभी बुल्गारिया में हूं, आ नहीं सकता, थोडी बिरयानी भिजवादे घर में बच्चों के लिए. ईद मुबारक और परिवार को प्यार.यह फिल्म 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है जिसमें एक शराब तस्कर की कहानी है और एक सख्त पुलिसकर्मी की वजह से उसका कारोबार चौपट हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










