ePaper

''धूम 4'' में रोमांस करते नजर आ सकते हैं रितिक-दीपिका ?

Updated at : 18 Jul 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
''धूम 4'' में रोमांस करते नजर आ सकते हैं रितिक-दीपिका ?

बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन जल्‍द ही एकसाथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं. दोनों ने यशराज फिल्‍मस की आगामी फिल्‍म के लिए हामी भर दी है, जिसका निर्देशन ‘धूम 3’ के डायरेक्‍टर विजय कृष्‍ण आचार्य कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार यह फिल्‍म ‘धूम 4’ हो सकती […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन जल्‍द ही एकसाथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं. दोनों ने यशराज फिल्‍मस की आगामी फिल्‍म के लिए हामी भर दी है, जिसका निर्देशन ‘धूम 3’ के डायरेक्‍टर विजय कृष्‍ण आचार्य कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार यह फिल्‍म ‘धूम 4’ हो सकती है. दोनों की गुडलुकिंग जोड़ी पहली बार एकसाथ दिखाई देगी.

रितिक ने धूम की दूसरी सीरीज ‘धूम 2’ से दर्शकों को हैरान कर दिया था. फिल्‍म में रितिक के आपोजिट ऐश्‍वर्या राय नजर आई थी. ‘धूम 2’ में रितिक के एक्‍शन ने बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था. ‘धूम 3’ में आमिर खान ने विलेन बनकर एकबार फिर इस कड़ी को जबरदस्‍त सफलता दिलाई थी और फिल्‍म में ‘बार्बी डॉल’ कैटरीना कैफ भी नजर आई थी.

रितिक और दीपिका की जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर देखना वाकई दर्शकों के लिए शानदार होगा. वहीं दीपिका के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि वो धूम सीरीज में काम करने जा रही है. फिल्‍म की पिछली तीनों सीरीज ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की है. हर सीरीज में संस्‍पेंस और एक्‍शन का तड़का दर्शकों के लिए परोसा जाता है.

फिलहाल दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीखी है. फिल्‍म में उनके अलावा रणवीर सिंह और प्रियंको चोपड़ा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. वहीं रितिक ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola