''रईस'' का टीजर रिलीज : शाहरुख बोले, ''अम्मीजान...''

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही और शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘रईस’ का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. शाहरुख दाढी में नजर आ रहे हैं और चश्मा पहने हुए है. इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. वहीं इस पोस्टर में एक टैगलाइन भी है […]
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही और शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘रईस’ का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. शाहरुख दाढी में नजर आ रहे हैं और चश्मा पहने हुए है. इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है.
वहीं इस पोस्टर में एक टैगलाइन भी है जिसमें लिखा है ‘बनिये का दिमाग और मियांभाई की डेयरिंग’. शाहरुख का लुक काफी सीरीयस लग रहा है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म के फर्स्टलुक के साथ-साथ टीजर भी रिलीज हो गया है.
“The man in black travels with your soul in his pocket“ Stephen King. V hav both White & Black in us, choose wisely. pic.twitter.com/Excr2eW7fD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 16, 2015
शाहरुख के लुक को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म संस्पेंस से भरी और एक्शन सीन से लबालब होगी. अगले सल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ भी रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रईस’ शाहरुख दर्शकों को कितना पसंद आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




