ePaper

HAPPy B''DAY कैटरीना कैफ : ''बूम'' से लेकर ''धूम'' तक का सफर

Updated at : 16 Jul 2015 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
HAPPy B''DAY कैटरीना कैफ : ''बूम'' से लेकर ''धूम'' तक का सफर

बॉलीवुड की बार्बी डॉल अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 31 वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 16 जुलाई को हॉन्‍गकॉन्‍ग में हुआ था. कैटरीना ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्‍होंने वर्ष 2003 में फिल्‍म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था लेकिन उनकी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की बार्बी डॉल अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 31 वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 16 जुलाई को हॉन्‍गकॉन्‍ग में हुआ था. कैटरीना ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्‍होंने वर्ष 2003 में फिल्‍म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था लेकिन उनकी ‘बूम’ बॉक्‍स ऑफिस पर कोई ‘धूम नही मचा पाई थी.

कैजाद गुस्‍ताद की ‘बूम’ में कैट ने अमिताभ बच्‍चन और जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था. लेकिन उन्‍हें कोई खास सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे एकबार फिर वर्ष 2005 में फिल्‍म ‘सरकार’ में दिखाई दी. फिल्‍म सफल रही लेकिन इससे कैट को कोई खासा फायदा नहीं हुआ.

undefined

इसके बाद वर्ष 2005 में ही कैट सलमान के साथ फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार क्‍यों किया’ में नजर आई. यह फिल्‍म उनकी पहली सुपरहिट फिल्‍म बनी. इस फिल्‍म में दर्शकों ने कैट और सलमान की जोड़ी को खासा पसंद किया. कैट को यह फिल्‍म सलमान की वजह से मिली थी. इस फिल्‍म से कैट को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक नई पहचान मिली. सलमान के साथ कैटरीना ने ‘एक था टाइगर’ और ‘पार्टनर’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया.

undefined

दर्शकों ने कैट और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी खासा पसंद किया. दोनों ने वर्ष 2006 में आई फिल्‍म ‘हमको दीवाना कर गये’ में काम किया. फिल्‍म ने कोई खास सफलता तो हासिल नहीं की लेकिन दोनों की जोड़ी हिट हो गई. इसके बाद वर्ष 2007 में दोनों ‘नमस्‍ते लंदन’ में नजर आये. फिल्‍म सुपरहिट रही. इसके बाद इस हिट जोड़ी ने ‘तीसमार खान’, ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’ और ‘दे दना दन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया.

undefined

कैट ने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रितिक रोशन, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के साथ कई फिल्‍मों में काम किया. वे जल्‍द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में और सैफ अली खान के साथ ‘फैंटम’ में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola