जैकलीन और सोनाक्षी ने देखी सलमान की ''बजरंगी भाई जान'' ,देखें वीडियो
Updated at : 14 Jul 2015 3:55 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई :सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म के स्पेशल स्क्रिनींग में सलमान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाई जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके स्पेशल स्क्रिनींग में निर्देशक कबीर खान भी पहुंचे. सलमान खान ने कहा कि फिल्म […]
विज्ञापन
मुंबई :सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म के स्पेशल स्क्रिनींग में सलमान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाई जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके स्पेशल स्क्रिनींग में निर्देशक कबीर खान भी पहुंचे.
सलमान खान ने कहा कि फिल्म के प्रति हम काफी आशान्वित हैं .यह लोगों को काफी पसंद आएगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने उनका नाम लेकर व्हाटसऐप्प में धर्मविरोधी संदेश फैला रहे थे. सलमान खान ने इसके खिलाफ याचिका भी दायर किया था और बकायदा बयान जारी कर कहा था कि वो सभी धर्मो का सम्मान करते हैं.बजरंगी भाई जान में सलमान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं सलमान खान के अलावा इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी अभिनय किया है.
हालांकि कई धार्मिक संगठनों ने इस फिल्म के विषय वस्तु पर विरोध जताया है. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है. फिल्म के निर्माता सलमान खान ही हैं. उन्होंने बताया था कि हम करीब 40 दिन कश्मीर में शूटिंग की हैं. कश्मीर के लोग बहुत अच्छे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




