शिल्पा शेट्टी जल्द करेंगी फिल्मों में वापसी

यमुनानगर : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वे चाहती थी कि वे एक बेटी की मां बनें. बेटी सौभाग्य से मिलती है. शिल्पा एक शोरूम के उद्घाटन में पहुंची थी जहां उन्होंने ये बातें कहीं. शिल्पा का कहना है कि वे जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकती हैं. यमुनानगर […]
यमुनानगर : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वे चाहती थी कि वे एक बेटी की मां बनें. बेटी सौभाग्य से मिलती है. शिल्पा एक शोरूम के उद्घाटन में पहुंची थी जहां उन्होंने ये बातें कहीं. शिल्पा का कहना है कि वे जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकती हैं.
यमुनानगर में एक निजी शोरूम के शुभारंभ में पहुंची अभिनेत्री को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्टा हो गई थी. शिल्पा बड़े पर्दे से दूर हैं और छोटे पर्दे पर जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. शिल्पा को आभूषणों से भी बेहद प्यार है.
शिल्पा का बेटा रोहन तीन साल का हो गया है और अब वे फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं. इनके अलावा ऐश्वर्या भी लंबे समय बाद संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से वापसी करने जा रही हैं. फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे दोबारा शिल्पा को फिल्मों में देख पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




