क्यों ”सिंघम” अज��� को ”तुरुप का पत्ता” मानती हैं तब्बू, देखें वीडियो

मुंबई : ‘सिंघम’ अजय देवगन के साथ ‘दृश्यम’ फिल्म में काम कर रही तब्बू ने कहा कि वह अजय के साथ काम करने का इंतजार कर रही थीं. ‘हैदर’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि वह अजय के साथ कोई भी फिल्म कर सकती थीं क्योंकि वह उन्हें तुरुप का पत्ता मानती हैं. तब्बू ने […]
मुंबई : ‘सिंघम’ अजय देवगन के साथ ‘दृश्यम’ फिल्म में काम कर रही तब्बू ने कहा कि वह अजय के साथ काम करने का इंतजार कर रही थीं. ‘हैदर’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि वह अजय के साथ कोई भी फिल्म कर सकती थीं क्योंकि वह उन्हें तुरुप का पत्ता मानती हैं.
तब्बू ने कहा,’ जब मुझे पता चला कि अजय फिल्म में अभिनय करेंगे और इसके निर्माता हैं तो मैंने बस हां कह दिया. वह एक तुरुप का पत्ता हैं. उनके साथ काम कर मुझे फायदा मिल रहा है. मैं उनके साथ कोई भी फिल्म कर सकती थीं. मेरे पास यह उनसे दोबारा जुडने का मौका था.’ ‘दृश्यम’ गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मर्डर मिस्टरी फिल्म है. यह इसी नाम की एक मलयाली फिल्म का रीमेक है.
तब्बू ने फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत की भी तारीफ करते हुए वह,’ यह एक अच्छी, मजबूत कहानी पर आधारित है. वह एक सीधे सादे इंसान हैं. यह एक शानदार अनुभव था.’ फिल्म में तब्बू एक कडक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं. उन्होंने कहा,’ यह एक सीधे सादे परिवार और एक खास घटना के बाद उनकी जिंदगी में जो होता है, उसकी कहानी है.’
तब्बू ने कहा,’ किरदार के साथ मुश्किल चीजें भी थीं. मुझे बहुत बुरा लगा था जब मुझे श्रिया (फिल्म में अजय की पत्नी) और बच्चों को पीटना पडा था लेकिन जब आप किरदार में होते हैं, आप भावनाएं को खुद पर हावी होने नहीं दे सकते.’ अजय, तब्बू और श्रिया सरन अभिनीत ‘दृश्यम’ 31 जुलाई को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










