ePaper

धूम मचा रहा है ''ब्रदर्स'' में करीना कपूर का आइटम नंबर ''मेरा नाम मैरी'', देखिए वीडियो

Updated at : 09 Jul 2015 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
धूम मचा रहा है ''ब्रदर्स'' में करीना कपूर का आइटम नंबर ''मेरा नाम मैरी'', देखिए वीडियो

मुंबई : अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ का आइटम नंबर ‘मेरा नाम मैरी’ रिलीज हो चुका है. इस सांग में दर्शक करीना कपूर को डांस करते देख सकते हैं. हालांकि गाने को आइटम नंबर बताया जा रहा है लेकिन गाने के बोल और म्‍यूजिक किसी धार्मिक गाने से मेल खाते […]

विज्ञापन

मुंबई : अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ का आइटम नंबर ‘मेरा नाम मैरी’ रिलीज हो चुका है. इस सांग में दर्शक करीना कपूर को डांस करते देख सकते हैं. हालांकि गाने को आइटम नंबर बताया जा रहा है लेकिन गाने के बोल और म्‍यूजिक किसी धार्मिक गाने से मेल खाते हैं.

‘मुन्‍नी बदनाम हुई’ और ‘शीला की जवानी’ के बाद करीना का ये आइटम नंबर दर्शकों को कितना भायेगा ये अभी नहीं कहा जा सकता है. ‘अग्निपथ’ जैसी सफल फिल्‍म बनाने वाले निर्देशक करण मल्‍होत्रा ‘ब्रदर्स’ के भी निर्देशक हैं. यह फिल्‍म 14 अगस्‍त 2015 को रिलीज होगी. अक्षय और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा फिल्‍म में फाइटर लुक में नजर आयेंगे.

यह फिल्‍म हॉलीवुड की 2011 में आई ‘वारियर्स’ की रिमेक है. इससे पहले कुछ दिन पहले इस गाने का टीजर लॉन्च किया गया था. इस फिल्‍म में जैकी श्राफ भी है. जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्‍क की मुख्‍य अदाकारा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola