नीतू सिंह ने नातिन समारा संग मनाया अपना जन्मदिन

मुंबई : बीते दौर की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपनी नातिन समारा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. नीतू आज अपना 57वां जन्मदिवस मना रही हैं. नीतू ने अपने सिने करियर के दौरान लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. समारा के साथ मिलकर जन्मदिन के केक पर […]
मुंबई : बीते दौर की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपनी नातिन समारा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. नीतू आज अपना 57वां जन्मदिवस मना रही हैं. नीतू ने अपने सिने करियर के दौरान लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
समारा के साथ मिलकर जन्मदिन के केक पर लगी मोमबत्तियों को फूंक मारती हुई नीतू की तस्वीर को उनके पति और अभिनेता ऋषि कपूर ने पोस्ट किया. दिल्ली में रहने वाली समारा अपनी मां रिद्धिमा के साथ रविवार रात को मुंबई आई थी.
ऋषि ने नीतू और समारा की तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा,’ जन्मदिन मुबारक हो पत्नी. ईश्वर की कृपा तुम पर बनी रहे. परिवार के साथ वसाबी, ताज मुंबई में….समारा के साथ मोमबत्ती बुझाती नीतू.’
Happy Birthday,Wife, God Bless! With Samara blowing the candle,with family at Wasabi,Taj Mumbai! pic.twitter.com/AJy9MmLuLI
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 7, 2015
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




