सूरज बडजात्या सिनेमा के ''जादूगर'' है: अनुपम खेर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 8:28 AM

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर एक बार फिर नौ साल बाद सूरज बडजात्या के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम करने जाने जा रहे हैं. इस खास मौके पर अनुपम ने कहा कि निर्माता-निर्देशक सूरज सिनेमा के जादूगर हैं. 60 वर्षीय अनुपम खेर ने आखिरी बार सूरज के साथ 2006 […]

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर एक बार फिर नौ साल बाद सूरज बडजात्या के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम करने जाने जा रहे हैं. इस खास मौके पर अनुपम ने कहा कि निर्माता-निर्देशक सूरज सिनेमा के जादूगर हैं.

60 वर्षीय अनुपम खेर ने आखिरी बार सूरज के साथ 2006 में शाहिद कपूर अभिनीत ‘विवाह’ में काम किया था. अनुपम ने ट्वीट करते हुए बताया कि,’ मैने ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए डबिंग शुरु कर दी हैं. सिनेमा के जादूगर सूरज कहानियां कहने में उस्ताद हैं.’

साथ ही अनुपम ने फिल्म सेट की दो तस्वीरें भी ट्वीटर पर पोस्ट की. ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे भी हैं. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola