शाहिद कपूर ने नई नवेली पत्नी मीरा संग ली पहली सेल्फी, ''इंस्टाग्राम'' पर पोस्ट की तस्वीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नवविवाहित अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी पहली सेल्फी साझा की. 34 वर्षीय के अभिनेता ने राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में एक स्थित एक फार्म हाउस में खुद से उम्र में 13 साल छोटी मीरा से शादी की. पारंपरिक पंजाबी शादी में उनके परिवार के लोग […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नवविवाहित अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी पहली सेल्फी साझा की. 34 वर्षीय के अभिनेता ने राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में एक स्थित एक फार्म हाउस में खुद से उम्र में 13 साल छोटी मीरा से शादी की.
पारंपरिक पंजाबी शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी मित्र शामिल हुए. शाहिद ने विवाह समारोह के तुरंत बाद ट्विटर पर तस्वीर की लिंक डाली जो उन्होंने तस्वीरें साझा करने के साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट की थी.
https://instagram.com/p/41a-L9BJj1/
उन्होंने ट्विटर पर लिंक डालते हुए लिखा,’ शादी के बंधन में बंध गया.’ प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर और उनकी पूर्व पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद ने 21 साल की मीरा से शादी की जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से इस साल अंग्रेजी (ऑनर्स) में स्नातक किया है. शादी दोनों परिवारों ने तय की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










