नये तरीके से ''बजरंगी भाईजान'' का प्रमोशन करेंगे ''दबंग'' सलमान
Updated at : 06 Jul 2015 2:32 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार शहर के कई हिस्सों में जाकर नहीं करेंगे. उनका कहना है कि वे अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. इस फिल्म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में इस फिल्म का […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का प्रचार शहर के कई हिस्सों में जाकर नहीं करेंगे. उनका कहना है कि वे अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. इस फिल्म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं.
हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘आज की पार्टी’ रिलीज की गई. इस दौरान गायक मीका सिंह, संगीतकार प्रीतम चक्रवती, निर्देशक कबीर खान मुख्य रूप से उपस्थित थे. सलमान के एक करीबी सूत्र के अनुसार सलमान फिल्म का प्रचार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये करेंगे.
वहीं इस फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. सलमान के प्रवक्ता का कहना है कि फिल्म के प्रचार को लेकर सलमान कई शहरों का दौरा नहीं करेंगे. वो फिलहाल परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




