सलमान खान ने किया शादी का इरादा रद्द, अब सिर्फ करेंगे प्यार

Published at :04 Jul 2015 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने किया शादी का इरादा रद्द, अब सिर्फ करेंगे प्यार

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक भले ही लंबे समय से अपने पसंदीदा अभिनेता को विवाह बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हों लेकिन सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं. हालांकि वे प्यार में पूरा यकीन रखते हैं.जब भी सलमान से शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक भले ही लंबे समय से अपने पसंदीदा अभिनेता को विवाह बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हों लेकिन सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं. हालांकि वे प्यार में पूरा यकीन रखते हैं.जब भी सलमान से शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है तो वे एक अलग ही जवाब लेकर आते हैं.

हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह अरेंज मैरिज के लिए भी विचार कर सकते हैं लेकिन जब कल रात उनसे पूछा गया कि वह किसी लड़की में किन गुणों को खोजते हैं, तो उन्होंने कहा, शादी का विचार रद्द हो चुका है…प्यार लौट आया है. 49 वर्षीय सलमान की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है, फिर चाहे वह सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी के साथ उनका प्रेम संबंध रहा हो या फिर ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ के साथ उनके संबंधों की चर्चाएं रही हों.

सलमान दरअसल अपनी आगामी फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने आज की पार्टी के लॉन्च के अवसर पर बोल रहे थे.कबीर खान के निर्देशन में सलमान के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

सलमान की एक और होम प्रोडक्शन फिल्म हीरो चार सितंबर को रिलीज होगी, इसी दिन कैटरीना अभिनीत फैंटम भी रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के भिड़ने के बारे में सलमान ने कहा, वह (कैटरीना की फिल्म) भी हमारी ही फिल्म है. हीरो एक एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं. यह 1983 में इसी नाम से आयी सुभाष घई की फिल्म का रीमेक है जिसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने अहम भूमिकाएं निभायी थी.
इस फिल्म की रीमेक में सूरज पंचोली ( आदित्य पंचोली का पुत्र) और अथिया शेट्टी (सुनील शेट्टी की बेटी) अभिनय करेंगे, सलमान ने कल शाम ट्विटर पर हीरो का पहला लुक साझा किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola