ePaper

शाहिद-मीरा का ''वेडिंग कार्ड'' वायरल, 7 जुलाई को करेंगे शादी

Updated at : 01 Jul 2015 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
शाहिद-मीरा का ''वेडिंग कार्ड'' वायरल, 7 जुलाई को करेंगे शादी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों मीरा राजपूत संग अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं वही उनके फैंस भी शादी से जुड़ी खबरों को जानने के लिये उत्‍सुक हैं. तो फैंस के लिये खुशखबरी है क्‍योंकि शादी की तारीख का खुलासा हो गया है और लगभग तैयारियां भी पूरी हो चुकी है. शाहिद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इनदिनों मीरा राजपूत संग अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं वही उनके फैंस भी शादी से जुड़ी खबरों को जानने के लिये उत्‍सुक हैं. तो फैंस के लिये खुशखबरी है क्‍योंकि शादी की तारीख का खुलासा हो गया है और लगभग तैयारियां भी पूरी हो चुकी है.

शाहिद और मीरा इसी महीने शादी करने जा रहे हैं. खबरों के अनुसार दोनों की शादी इसी महीने 7 जुलाई को गुड़गांव के एक आलीशान होटल में हो रही है. इसके बाद शादी का ग्रैंड रिस्‍पेशन 12 जुलाई को मुबंई में होगा जिसमें शाहिद-मीरा के खास दोस्‍त शामिल होंगे. इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों के भी मौजूद रहने की खबरें हैं.

दरअसल शाहिद-मीरा की शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दोनों की शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्‍त शामिल होंगे. शाहिद ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि,’ मैं अपने दोस्‍तों को बस ये बताना चाहता हूं कि जब मेरी शादी होगी मैं खुद ही सबको बता दूंगा जैसे मैं अपनी फिल्‍मों के बारे में बताता हूं.’

शाहिद जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट और करीना कपूर खान के साथ नजर आयेंगे. इसके अलावा वे फिल्‍म में शानदार में भी आलिया के आपोजिट दिखाई देंगे. फिलहाल दर्शक शाहिद की फिल्‍मों से ज्‍यादा उनकी शादी को लेकर बेहद उत्‍सुक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola