ePaper

प्रेम रतन धन पायो : फूलों का गुलदस्‍ता लिये किसका इंतजार कर रहे हैं सलमान खान...

Updated at : 29 Jun 2015 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम रतन धन पायो : फूलों का गुलदस्‍ता लिये किसका इंतजार कर रहे हैं सलमान खान...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगी. सूजर बडजात्‍या के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में सलमान मूंछ वाले लुक में नजर आयेंगे. इसके अलावा सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना कपूर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगी. सूजर बडजात्‍या के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में सलमान मूंछ वाले लुक में नजर आयेंगे. इसके अलावा सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना कपूर के साथ मुख्‍य भूमिका में होंगे.

सोशल मीडिया पर ‘प्रेम रतन धन पायो’ के सेट की कई तस्‍वीरें वायरल हुई है जिसमें सलमान हाथ में बुके लिये सोनम का इंतजार करते नजर आ रहे हैं और सोनम गुलाबी साड़ी में नजर आ रही है. दोनों पहली बार एकदूसरे के आपोजिट नजर आ रहे हैं. सलमान राजश्री प्रोडक्‍यान के साथ लगभग 16 साल बाद फिर काम कर रहे हैं.

सलमान की इस ईद के मौके पर रिलीज होनेवाली फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. दर्शकों को ट्रेलर के अलावा फिल्‍म के गाने भी बेहद पसंद आ रहे हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दकी एक पाकिस्‍तानी पत्रकार के रूप में नजर आयेंगे. फिल्‍म पा‍किस्‍तान और भारत के बीच फिल्‍माई एक इमोशनल कहानी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola