ePaper

एक करोड़ फॉलोवर के साथ ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 22 Jun 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ फॉलोवर के साथ ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने फॉलोअर की संख्‍या बढने से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी खुश है. ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअरों की संख्या एक करोड़ हो गई है. प्रियंका ने ट्विटर पर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है. 32 वर्षीय प्रियंका ने ट्वीट किया कि खुद को लोगों की पसंदीदा […]

विज्ञापन

मुंबई : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने फॉलोअर की संख्‍या बढने से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी खुश है. ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअरों की संख्या एक करोड़ हो गई है. प्रियंका ने ट्विटर पर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है. 32 वर्षीय प्रियंका ने ट्वीट किया कि खुद को लोगों की पसंदीदा महसूस करने के लिए उनके पास एक करोड़ वजहें हैं. खुद को भाग्यशाली महसूस करने के लिए उनके पास एक करोड़ वजहें हैं.

पिछले दिनों ही बॉलीवुड की देसी गर्ल अपनी आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंची. इस फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका का फर्स्‍टलुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है. खुद प्रियंका भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका एक दमदार महिला पुलिस के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्‍म ‘गंगाजल’ में अभिनेता अजय देवगन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी वहीं इसके सीक्‍वल में प्रियंका अपने दमदार अभिनय करती नजर आयेंगी. फिल्‍म लैंड माफिया के मुद्दे को लेकर बनाई गई है.

वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. वह जल्द ही अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वान्टिको’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो सुपरहिट रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola