ePaper

टूट जायेगा राजेश खन्‍ना का ''आशीर्वाद''

Updated at : 19 Jun 2015 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
टूट जायेगा राजेश खन्‍ना का ''आशीर्वाद''

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रहे स्‍वर्गीय राजेश खन्‍ना के मुबंई स्थित बंगले ‘आशीर्वाद’ को तोड़ कर उसके नये मालिक बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने दूसरी बड़ी इमारत खड़ी करने की योजना बना रहे हैं. खबरों के मुताबिकइन्होंने ‘आशीर्वाद’ को 90 करोड़ रूपये में खरीद लिया है. आपको बता दें कि मैंगलोर के बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रहे स्‍वर्गीय राजेश खन्‍ना के मुबंई स्थित बंगले ‘आशीर्वाद’ को तोड़ कर उसके नये मालिक बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने दूसरी बड़ी इमारत खड़ी करने की योजना बना रहे हैं. खबरों के मुताबिकइन्होंने ‘आशीर्वाद’ को 90 करोड़ रूपये में खरीद लिया है.

आपको बता दें कि मैंगलोर के बिजनेसमैन शशि किरण शेट्टी ने’आशीर्वाद’ को वर्ष 2014 में अपने नाम कर लिया था. ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के अध्यक्ष का कहना है कि,’ 50 साल पुराने इस बंगले को तोड़कर इसकी जगह तीन-चार मंजिला इमारत बनाई जायेगी. काम जल्‍द शुरू किया जायेगा.’

साथ ही शेट्टी ने यह भी कहा है कि इस इमरात का नाम भी वे ‘आशीर्वाद’ ही रखेंगे. राजेश खन्‍ना ने इस बंगले को अपने दोस्‍त ‘जुबली’ स्‍टार अभिनेता राजेंद्र कुमार से खरीदा था. उन्‍होंने ही इस बंगले का नाम ‘आशीर्वाद’ रखा था. इस नये घर को खरीदने के बाद राजेश खन्‍ना ने लगातार 15 हिट फिल्‍में दी थी जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola