''बजरंगी भाईजान'' का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तान जायेंगे सलमान खान

मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का बहुप्रतीक्षित और धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 49 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इस ट्रेलर को जारी किया है. दो मिनट 42 सेकेंड के ट्रेलर में भगवान हनुमान […]
मुंबई : हिन्दी फिल्म अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का बहुप्रतीक्षित और धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 49 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इस ट्रेलर को जारी किया है.
दो मिनट 42 सेकेंड के ट्रेलर में भगवान हनुमान के भक्त पवन (सलमान) को एक नन्हीं और गूंगी पाकिस्तानी बच्ची को वापस उसके देश पहुंचाने और उसके परिवार से मिलाने का एक मुश्किल काम करते दिखाया गया है.
ट्रेलर में करीना कपूर रसिका नाम के किरदार में दिखी हैं जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पाकिस्तानी पत्रकार के किरदार में दिख रहे हैं. प्रोमो में सलमान को हनुमान चालीसा के कुछ दोहे पढते दिखाया गया है. उन्होंने ट्रेलर के साथ लिखा कि ‘आप भी क्या याद रखोगे.’
कबीर खान के निर्देशन के बनी यह फिल्म 17 जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




