ePaper

सलमान की फिल्म के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं : सनी देओल

Updated at : 18 Jun 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान की फिल्म के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं : सनी देओल

मुंबई : अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ रिलीज होने वाली है लेकिन, सनी का मानना है कि दो फिल्मों का एक साथ रिलीज होना कोई बडी बात नहीं है और वैसे भी सुपरस्टार के साथ उनकी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है. सनी की […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के साथ रिलीज होने वाली है लेकिन, सनी का मानना है कि दो फिल्मों का एक साथ रिलीज होना कोई बडी बात नहीं है और वैसे भी सुपरस्टार के साथ उनकी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है. सनी की 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ का सिक्वल ‘घायल वन्स अगेन’ और सूरज बडजात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ दोनों ही दीवाली पर रिलीज होने वाली हैं.

सनी देओल ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह सब मीडिया के दिए हुए टर्म हैं. यह ऐसी चीजें हैं, जो दो लोगों के बीच अच्छी या बुरी चीजें पैदा करती हैं. दो-तीन फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं. यह सामान्य है. हमारी फिल्म अलग है, ऐसे में कोई प्रतियोगिता नहीं है.’ ‘गदर’ स्टार ने कहा, ‘यह कोई युद्ध नहीं है. सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. आज लोग बॉक्स ऑफिस के बारे में बात कर रहे हैं, जो दुखद है. पहले ऐसा नहीं होता था.’

ऐसे में जबकि आजकल पहले दिन का कलेक्शन निर्माताओं के लिए ज्यादा मायने रखने लगा है, 58 वर्षीय देओल का मानना है कि एक निर्माता के तौर पर यदि उनकी फिल्म ने बजट जितना खर्च निकाल लिया, तो उसने अच्छा बिजनेस किया है. उन्होंने कहा, ‘बतौर निर्माता, मुझे लगता है यदि मेरा पूरा पैसा वसूल हो गया है तो यह अच्छा बिजनेस है. यदि आप ऐसी बातों को मुद्दा बनाएंगे तो परेशानी होगी. मैं बस आशा करता हूं कि लोग मेरी फिल्मों को पसंद करें.’ ‘

दबंग’ स्टार के साथ अपने संबंधों के बारे में सनी ने कहा, ‘मेरे संबंध सभी अभिनेताओं के साथ अच्छे हैं. मुझे किसी के साथ कोई समस्या नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola