जानिये शाहिद की शादी को लेकर क्या कहा करीना कपूर ने, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अभिनेता शाहिद कपूर की शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा है वे इस शादी में शामिल भी हो सकती हैं. दोनों का वर्ष 2007 में ब्रकअप हो गया था. अलगाव के बाद करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से विवाह कर लिया. 34 वर्षीय […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अभिनेता शाहिद कपूर की शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा है वे इस शादी में शामिल भी हो सकती हैं. दोनों का वर्ष 2007 में ब्रकअप हो गया था. अलगाव के बाद करीना ने अभिनेता सैफ अली खान से विवाह कर लिया.
34 वर्षीय शाहिद दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. करीना ने बताया, ‘ मुझे उनके विवाह के बारे में मालूम है. शाहिद ने मुझे बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं. मैं बहुत खुश हूं. शादी एक बेहद खूबसुरत प्रतिबद्धता है और मैं इसके लिए उन्हें शुभकामनांए देती हूं.’
करीब तीन साल से सैफ के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहीं करीना क्या शाहिद को शादी के संबंध में कोई सलाह देना चाहती हैं ? इस पर करीना ने कहा,’ मैं उन्हें सलाह देने वाली कोई नहीं होती.’ शादी मैं बुलाए जाने पर क्या वह जाएंगी ? करीना ने जवाब दिया ‘हां , मैं जाउंगी.’
मीरा राजपूत से शादी करने के निर्णय से पहले शाहिद का नाम विद्या बालन, प्रियंका चोपडा, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, नरगिस फाखरी, अनुष्का शर्मा और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुडता रहा है.
करीना और शाहिद आगामी फिल्म ‘उडता पंजाब’ में एक बार फिर साथ दिखेंगे लेकिन उनकी भूमिका रोमांस वाली नहीं होगी. फिल्म में आलिया भट्ट और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी हैं. फिल्म पंजाब में मादक पदार्थ के सेवन के मुद्दे पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




