प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की ”गंगाजल 2” की शूटिंग, वीडियो

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की ”गंगाजल 2” की शूटिंग, वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ के लिए भोपाल पहुंच गई हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका का फर्स्‍टलुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है. खुद प्रियंका भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका एक दमदार महिला […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ के लिए भोपाल पहुंच गई हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं. इस फिल्‍म में प्रियंका का फर्स्‍टलुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है. खुद प्रियंका भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

इस फिल्‍म में प्रियंका एक दमदार महिला पुलिस के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्‍म ‘गंगाजल’ में अभिनेता अजय देवगन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी वहीं इसके सीक्‍वल में प्रियंका अपने दमदार अभिनय करती नजर आयेंगी. फिल्‍म लैंड माफिया के मुद्दे को लेकर बनाई गई है.

हाल में प्रियंका फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर रही है. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा, रणवीर सिंह, फरहान अख्‍तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

‘गंगाजल 2’ के अलावा प्रियंका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. प्रियंका बाजीराव की पहली पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभाती नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola