''बजरंगी भाईजान'' सलमान ने दिया फैंस को तोहफा...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने फैंस को खुश रखना बहुत अच्छे से जानते हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट में फैंस का इंतजार करने को कहा था और लिखा था कि वे एक सरप्राइज देनेवाले हैं. उन्होंने वायदे के मुताबिक दस बजे अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का दूसरा लुक पोस्ट किया है. कबीर खान के […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने फैंस को खुश रखना बहुत अच्छे से जानते हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट में फैंस का इंतजार करने को कहा था और लिखा था कि वे एक सरप्राइज देनेवाले हैं. उन्होंने वायदे के मुताबिक दस बजे अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का दूसरा लुक पोस्ट किया है.
कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दाकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही सलमान ने फैंस को इस बात की भी जानकारी दी है फिल्म इस ईद को रिलीज हो रही है.
#3daystogoforBajrangiBhaijaanTrailer @BBThisEid pic.twitter.com/kHYJHEbQdV
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 15, 2015
इस दूसरे पोस्टर में सलमान खान और बजरंग बली की परछाई नजर आ रही है. वहीं ट्रेलर 18 जून को रिलीज होनेवाला है. दर्शक भी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान बजरंग बली के एक भक्त के रूप में नजर आयेंगे.
सलमान इस फिल्म के अलावा जल्द ही आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सोनम कपूर भी दिखाई देंगी. वहीं खबरों के अनुसार सलमान इस फिल्म में डबल रोल में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




