ePaper

सेलीना जेटली ने लगाया सनी लियोन के पति डेनियल पर आरोप !

Updated at : 11 Jun 2015 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
सेलीना जेटली ने लगाया सनी लियोन के पति डेनियल पर आरोप !

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को हाल ही में अभिनेत्री सेलीना जेटली ने घर खाली करने का आदेश दिया था. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि सेलीना ने इस मामले को लेकर कानूनी कार्यवाही करने की सोच रही हैं. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने उन्‍हें धमकी दी है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को हाल ही में अभिनेत्री सेलीना जेटली ने घर खाली करने का आदेश दिया था. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि सेलीना ने इस मामले को लेकर कानूनी कार्यवाही करने की सोच रही हैं. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने उन्‍हें धमकी दी है.

एक अंग्रेजी में छपी खबर के अनुसार सेलीना ने कहा है कि,’ सनी लियोन के पति बेहद अक्‍खड़ किस्‍म के इंसान हैं. उन्‍होंने मेरे पति को भद्दे मेल भी भेजे हैं. डेनियल एक विदेशी हैं और वो अपने लोगों के जरिये मुझे धमका रहे हैं.’

वहीं सेलीना के इस आरोपों का जवाब देते हुए डेनियल ने कहा कि,’ मेरे बारे की गई टिप्‍पणियां आधारहीन है. हम यहां काम करने आयें हैं और फिलहाल बहुत बिजी हैं.’

वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि सनी लियोन और उनके पति घर को बहुत गंदा रखते थे और साफ-सफाई की ओर कोई ध्‍यान नहीं देते थे इसी कारण सेलीना ने उन्‍हें घर खाली करने को आदेश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola