शाहरुख की फिल्म ''रईस'' की शूटिंग का पहला चरण पूरा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 2:36 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा हो गया है. शाहरुख के घुटने में चोट और मुंबई में बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हुई थी. फिल्‍म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा हो गया है. शाहरुख के घुटने में चोट और मुंबई में बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हुई थी. फिल्‍म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है.

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. माहिरा इसी फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही है. फिल्‍म को लेकर शाहरुख कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनके घुटने में दर्द होने के बावजूद वो इस फिल्‍म को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं.

ढोलकिया ने ट्वीट किया,’ ऐसा लग रहा है मानो स्कूल में परीक्षाओं का आखिरी दिन हो. क्रू के सदस्य बीच-बीच में गाने गा रहे हैं. रईस का पहला चरण लगभग पूरा होने को है.’

1980 के दशक में गुजरात आधारित यह ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म एक ऐसे शराब तस्कर की कहानी है, जिसके धंधे को एक सख्त पुलिस अधिकारी ने चौपट कर दिया. एक्सेल और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्ष 2016 में रिलीज होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola