अक्षय की फिल्म ”ब्रदर्स” का ट्रेलर 10 जून को होगा रिलीज

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ का ट्रेलर 10 जून का रिलीज किया जायेगा. फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के निर्देशक करन मल्होत्रा है और फिल्म के सह-निर्माता करन जौहर हैं. करन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. फिल्म हॉलीवुड फिल्म […]
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ का ट्रेलर 10 जून का रिलीज किया जायेगा. फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के निर्देशक करन मल्होत्रा है और फिल्म के सह-निर्माता करन जौहर हैं.
करन ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी. फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर्स’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म दो बिछड़े भाई की कहानी है. फिल्म में जैकलीन भी का लुक भी हटकर होगा. उनका कहना है कि इस फिल्म में वे बिना मेकअप के दिखाई देंगी.
अक्षय हाल ही में फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ में नजर आये थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. वहीं इस फिल्म को लेकर अक्षय खासा उत्साहित हैं. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










