ePaper

बॉलीवुड सितारों ने भी महसूस किए भूकंप के झटके

Updated at : 13 May 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने भी महसूस किए भूकंप के झटके

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपडा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने आज भूकंप का झटका महसूस किया और प्रभावितों के लिए चिंता जतायी. मंगलवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल में था. भूकंप का केंद्र काठमांडो से पूर्व में करीब 83 किलोमीटर की दूरी पर था. इससे […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपडा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने आज भूकंप का झटका महसूस किया और प्रभावितों के लिए चिंता जतायी.

मंगलवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नेपाल में था. भूकंप का केंद्र काठमांडो से पूर्व में करीब 83 किलोमीटर की दूरी पर था. इससे पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्से भी हिल गए. इससे पहले नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप से 8,000 से अधिक लोग मारे गए जबकि कई घर और इमारतें ढह गयीं. बॉलीवुड सितारों ने भूकंप प्रभावितों के लिए ट्विटर पर चिंता जतायी है.

फरहान अख्तर ने लिखा, ‘ नेपाल और उत्तर भारत के लोगों के लिए चिंतित हूं.’ अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘नहीं. नेपाल में दोबारा नहीं. यह बहुत दुखी करने वाला है. एक देश के प्रति इतना रोष क्यों.’ परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, ‘ मुंबई में फिर से भूकंप का झटका महसूस किया.’ पंजाब में अपनी फिल्म ‘उडता पंजाब’ की शूटिंग कर रहे शाहिद कपूर ने लिखा, ‘अमृतसर में भूकंप का तेज झटका महसूस किया.’

सोनाक्षी ने ट्वीट किया, ‘ मुझे भूकंप का झटका महसूस हुआ और पता चला कि दिल्ली में भूकंप आया है. सबके अच्छे होने की उम्मीद करती हूं.’ संगीतकार एहसान नूरानी ने लिखा, ‘भगवान एक और भूकंप नहीं. यह बहुत दुखद और डरावना है.’ अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ट्वीट किया, ‘ एक बार फिर भूकंप. दुखी हूं. प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola