पाकिस्‍तानी सिंगर आतिफ असलम बॉलीवुड फिल्‍म में आयेंगे नजर

Updated at : 07 May 2015 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तानी सिंगर आतिफ असलम बॉलीवुड फिल्‍म में आयेंगे नजर

पाक्स्तिानी सिंगर आतिफ असलम जल्‍द ही फिल्‍मों में नजर आनेवाले हैं. आतिफ इससे पहले पाक्स्तिानी फिल्‍म ‘बोल’ में अभिनय कर चुके हैं. इसके बाद से ही उन‍को हिंदी फिल्‍मों के ढेरों ऑफर आये थे लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया था. आतिफ ने हिंदी फिल्‍मों कई सुपरहिट गाने गाये हैं. उनकी जादुई आवाज दर्शकों को बांधे […]

विज्ञापन

पाक्स्तिानी सिंगर आतिफ असलम जल्‍द ही फिल्‍मों में नजर आनेवाले हैं. आतिफ इससे पहले पाक्स्तिानी फिल्‍म ‘बोल’ में अभिनय कर चुके हैं. इसके बाद से ही उन‍को हिंदी फिल्‍मों के ढेरों ऑफर आये थे लेकिन उन्‍होंने मना कर दिया था.

आतिफ ने हिंदी फिल्‍मों कई सुपरहिट गाने गाये हैं. उनकी जादुई आवाज दर्शकों को बांधे रखती है. उन्‍होंने ‘जीना जीना’, ‘तेरे बिन’, ‘वो लम्‍हे’ और ‘आदत’ जैसे कई सुपर‍हिट गाने गाये हैं.

आतिफ ने अपने गानों से तो दर्शकों को दीवाना बनाया ही है अब लगता है कि वे एक्टिंग के माध्‍यम से भी दर्शकों के करीब जाना चाहते हैं. वहीं खबरों के अनुसार आतिफ इस साल या फिर अगले साल की शुरूआत में बॉलीवुड फिल्‍म में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola