ePaper

रणबीर-कैटरीना इस महीने कर सकते हैं सगाई, देखें वीडियो

Updated at : 05 May 2015 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर-कैटरीना इस महीने कर सकते हैं सगाई, देखें वीडियो

बॉलीवुड के लव बर्ड रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को लेकर जल्‍द ही ऑफिशियल स्‍टेटमेंट आनेवाला है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्‍ते के बारे में कुछ बयान नहीं दिया है. कुछ समय पहले ही रणबीर और कैट कपूर फैमिली के साथ मुबंई के रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखे गये थे. वहीं […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के लव बर्ड रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप को लेकर जल्‍द ही ऑफिशियल स्‍टेटमेंट आनेवाला है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्‍ते के बारे में कुछ बयान नहीं दिया है. कुछ समय पहले ही रणबीर और कैट कपूर फैमिली के साथ मुबंई के रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखे गये थे.

वहीं खबरों के अनुसार मई महीने के अंत तक दोनों की रोका या सगाई हो सकती है. इस फंक्‍शन में फैमिली के लोग और कुछ करीबी दोस्‍त शामिल होंगे. लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर कयास लगाये जा रहे थे. यह भी कहा जा रहा था कि दोनों नवंबर में शादी करनेवाले हैं.

हाल ही रणबीर ने अपने एक बयान में कहा था कि वो प्‍यार में हैं लेकिन अभी शादी नहीं कर रहे हैं. वे चुपचाप शादी नहीं करेंगे. वहीं रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं कैटरीना जल्‍द ही कांस फिल्‍मोत्‍सव में शिरकत करनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola