ePaper

राम कपूर ने कहा, सनी लियोनी टॉमब्वॉय हैं

Updated at : 05 May 2015 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
राम कपूर ने कहा, सनी लियोनी टॉमब्वॉय हैं

नयी दिल्ली : ‘कुछ कुछ लोचा है’ में सनी लियोनी के साथ काम कर रहे अभिनेता राम कपूर ने कहा कि हकीकत में सनी टॉमब्वॉय जैसी हैं. 41 वर्षीय राम ने कहा कि देवांग ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ काम करके उन्हें मजा आया. राम ने कहा, ‘ जब हमने शूटिंग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘कुछ कुछ लोचा है’ में सनी लियोनी के साथ काम कर रहे अभिनेता राम कपूर ने कहा कि हकीकत में सनी टॉमब्वॉय जैसी हैं. 41 वर्षीय राम ने कहा कि देवांग ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ काम करके उन्हें मजा आया.

राम ने कहा, ‘ जब हमने शूटिंग शुरू की थी तो मुझे पता था कि मैं इस हॉट, सुदंर और लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री के साथ काम करने जा रहा हूं. लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि हमें बहुत मजा आएगा.’

उन्होंने कहा, ‘ लोग जानते हैं कि मैं बहुत चंचल हूं लेकिन सनी मुझसे भी ज्यादा हैं. वह टॉमब्वॉय हैं. अगर कोई उनकी टांगखिंचाई करता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती और वह भी करारा जवाब देती हैं.’ फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगेगी.

आपको बता दें कि फिल्‍म में रामकपूर ने एक व्‍यापारी का किरदार निभाया है. वहीं उनकी पारिवारिक जिदंगी में यू-टर्न आता है जब सनी लियोन की इंट्री उनके परिवार में होती है. फिल्‍म हास्‍य-कॉमेडी पर आधारित फिल्‍म होगी. राम-सनी की अनमैच जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दस्‍तक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola