”PIKU” में मेरी और दीपिका की कैमेस्ट्री मजेदार है : इरफान खान

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहुर इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपनी कैमेस्ट्री को लेकर बेहद खुश है. फिल्म में दीपिका, इरफान के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. दोनों ही कलाकार पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं. वहीं इरफान का कहना […]
बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहुर इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपनी कैमेस्ट्री को लेकर बेहद खुश है. फिल्म में दीपिका, इरफान के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं.
दोनों ही कलाकार पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं. वहीं इरफान का कहना है कि,’ दीपिका के साथ काम करने में अच्छा लगा. उनके पहले शॉट के बाद की प्रतिक्रिया अभी भी मुझे याद है. मैं बेहद हैरान था. उनके साथ काम करने के दौरान एक अच्छा वक्त बीता.’
फिल्म ‘पीकू’ बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. फिल्म में बिग बी ने पिता का किरदार निभाया है और दीपिका बेटी के किरदार में हैं. वहीं इरफान के साथ दीपिका की जोड़ी भी अच्छी लग रही है. फिलहाल दोनों ही कलाकार फिल्म के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. तू इस तरह से मेरी जिदंगी में शामिल है जहां भी जाउं ये लगता है तेरी महफिल है.
दीपिका और अमिताभ भी पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आयेंगे. फिल्म के लिए दीपिका ने बांग्ला भी सीखी थी. फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को पसंद आया है. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










