”बॉम्बे वेलवेट” ट्रेलर : ”दुनियां बोलती है अपन के औकात के बाहर है…”

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को उनकी आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए शुभकामनायें दी हैं. फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर में संस्पेंस नजर आ रहा है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और करन जौहर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 62 वर्षीय ऋषि कपूर ने […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को उनकी आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए शुभकामनायें दी हैं. फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर में संस्पेंस नजर आ रहा है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और करन जौहर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
62 वर्षीय ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि,’ मुझे फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है. अनुराग, फेंटम, फॉक्स, रणबीर, करण, अनुष्का और अन्य सभी ने अच्छा काम किया है.’ फिल्म में रणबीर ने स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज की भूमिका निभाई है. फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
वहीं अनुष्का इस फिल्म में एक सिंगर की भूमिका निभाती नजर आयेंगी. रणबीर-अनुष्का दोनों का ही लुक एकदम हटके है. वहीं करण भी मूंछों के साथ फिल्म में नजर आयेंगे. रणबीर का डायलॉग ‘अपन को जो चीज मंगता है, दुनियां बोलती है अपन के औकात के बाहर है, इसलिए अपन को अपन का औकात बदलने का है…’ दर्शकों को पसंद आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










