फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी लियोन पर मनोरंजन चैनल ने लगाया बैन ?
Updated at : 28 Apr 2015 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन को अब अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है. एक अंग्रेजी अखबार में छपि खबर की मानें तो साधारण मनोरंजन चैनल अब उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाने से हिचकिचा रहे हैं. इससे पहले सनी की एक […]
विज्ञापन
मुंबई : पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन को अब अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है. एक अंग्रेजी अखबार में छपि खबर की मानें तो साधारण मनोरंजन चैनल अब उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाने से हिचकिचा रहे हैं.
इससे पहले सनी की एक पहली लीला, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों के लिए टीवी में प्रमोशन का मौका मिला. अब सनी की एक और फिल्म रिलीज हो रही है जिसमें राम कपूर उनके साथी कलाकार है. फिल्म का नाम कुछ कुछ लोचा है. मनोरंजन करने वाले साधारण चैनल को इस बात का डर सता रहा है कि अगर वह सनी को फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाते हैं तो उनके साधारण दर्शक जो अपने पूरे परिवार के साथ उनके शो और कार्यक्रम का मजा लेते है नाराज हो सकते हैं.
इन तरह की खबरों से सनी की परेशानी बढ़ सकती है. एक पहेली लीला ने अच्छा कारोबार किया है अब सनी की इस फिल्म पर प्रोड्यूसर की नजर है कि यह कैसा कारोबार करती है. फिल्म का कारोबार उसके प्रमोशन पर भी निर्भर करता है. अगर फिल्म के प्रमोशन पर पाबंदी लगती है तो साफ है कि इसका असर कमाई पर भी पड़ेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




