जैकलीन ने 15 करोड़ में खरीदा अपने ”सपनों का घर”

बॉलीवुड अभिनत्री जैकलीन फर्नाडीज की तलाश अब पूरी हो गई है. दरअसल जैकलीन काफी दिनों से घर की तलाश कर रही थी. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जैकलीन ने मुबंई के बांद्रा इलाके में एक पेंट हाउस खरीदा है. खबरों के मुताबिक घर की कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जा रही है. जैकलीन अगले महीने […]
बॉलीवुड अभिनत्री जैकलीन फर्नाडीज की तलाश अब पूरी हो गई है. दरअसल जैकलीन काफी दिनों से घर की तलाश कर रही थी. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जैकलीन ने मुबंई के बांद्रा इलाके में एक पेंट हाउस खरीदा है.
खबरों के मुताबिक घर की कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जा रही है. जैकलीन अगले महीने इस घर में शिफ्ट होंगी. वहीं जैकलीन इस नये घर की छत पर जिम भी बनवा रही है जिसमें वे अपने ट्रेन के साथ रोजाना व्यायाम करेंगी. जैकलीन इस घर में शिफ्ट होने को लेकर खासा उत्साहित हैं.
जैकलीन हाल ही फिल्म ‘रॉय’ में नजर आई थी. फिल्म ‘किक’ ने उनके करियर को किक दी थी. ‘किक’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. जैकलीन ने फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. लेकिन दर्शकों ने उन्हें फिल्म ‘किक’ में खासा पसंद किया था.
जैकलीन जल्द ही फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगी. इस फिल्म में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म में जैकलीन बिना मेकअप के दिखेंगी. जैकलीन ने एक बयान में कहा था कि,’ इस फिल्म मेरा किरदार एकदम हटके होगा और इस फिल्म में दर्शक मुझे पहली बार बिना मेकअप के देखेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










