ePaper

मलाइका के आइटंग सांग करने से बेटे को नहीं पड़ता फर्क

Updated at : 20 Apr 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका के आइटंग सांग करने से बेटे को नहीं पड़ता फर्क

अपने डांस से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ख्‍वाहिश है कि वे कोरियोग्राफर बनें. उन्‍हें अभिनय करने में तो दिलचस्‍पी है ही लेकिन वे फिल्‍मी गानों के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं. वे हाल ही में फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ के गाने ‘फैशन खत्‍म…’ में नजर आई थी. उन्‍होंने […]

विज्ञापन

अपने डांस से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की ख्‍वाहिश है कि वे कोरियोग्राफर बनें. उन्‍हें अभिनय करने में तो दिलचस्‍पी है ही लेकिन वे फिल्‍मी गानों के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं. वे हाल ही में फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ के गाने ‘फैशन खत्‍म…’ में नजर आई थी.

उन्‍होंने अपने आईटम सॉन्‍ग ‘मुन्‍नी बदनाम’ से खासा सुर्खियों बटोरी थी. उनका कहना है कि,’ मैं बॉलीवुड नंबर्स कोरियोग्राफ करना चाहूंगी. यदि मुझे अवसर मिलता है, तो मुझे विश्वास है कि मैं इसके साथ न्याय कर सकूंगी. मैंने अरबाज को भी इस बारे में बताया है.’

41 वर्षीया मलाइका इस समय इंडियाज गॉट टैलेंट में जज का रोल भी अदा कर रही हैं. इस शो के पिछले कई सीजन में वे नजर आ चुकी हैं. मलाइका ने बताया कि,’ इस सीजन में कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी. खासतौर पर इस बार अमेजिंग एक्ट्स देखने को मिलेंगे. इस बार ऐसे कई इंटरनेशनल एक्ट्स हैं, जो पहली बार शो में प्रस्तुत किये जायेंगे.’

बेटे को नहीं पड़ता फर्क

undefined

मलाइका का कहना है कि,’ मुझे डांस करने में मजा आता है क्‍योंकि यह फिल्‍म का एक हिस्‍सा होते हैं.’ वहीं गानों का लेकर उनके बेटे की प्रतिक्रिया के बारे में मलाइका का कहना है कि,’ वह बहुत छोटा और प्‍यारा है उसे मेरे आईटम सॉन्‍ग से कोई फर्क नहीं पड़ता.’

मलाइका ने आगे बताया कि,’ उसे अगर मेरा कोई गाना पसंद आता है तो वह आकर बताता है कि उसे वह गाना अच्‍छा लगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola