ePaper

सनी लियोन ने किया ''दारू पीके डांस''

Updated at : 16 Apr 2015 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोन ने किया ''दारू पीके डांस''

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियान की आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का दूसरा गाना ‘दारू पीके डांस’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी लियाने कुछ-कुछ देशी अवतार में नजर आ रही है. फिल्‍म में सनी के अलावा राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में है. इससे पहले फिल्‍म का ‘पानी वाला डांस’ रिलीज किया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियान की आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का दूसरा गाना ‘दारू पीके डांस’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी लियाने कुछ-कुछ देशी अवतार में नजर आ रही है. फिल्‍म में सनी के अलावा राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में है. इससे पहले फिल्‍म का ‘पानी वाला डांस’ रिलीज किया गया था.

रामकपूर और सनी पहली बाद एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे. दोनों की अनमैच जोड़ी अपने हास्‍य अभिनय से दर्शकों को हंसाती नजर आयेगी. इस गाने को नेहा कक्‍कड़ और ऐश्‍वर्या निगम ने आवाज दी है.इस गाने को अमजद नदीम ने लिखा है.

सनी की ‘एक पहेली लीला’

सनी की हाल ही में फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ रिलीज हुई है. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. वहीं फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी कर रही है. फिल्‍म में जय भानुशाली भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की कहानी पुर्नजन्‍म पर आधारित हैं.

undefined

फिल्‍म में सनी ने डबल रोल निभाया है. वहीं जय भी फिल्‍म की कमाई को देखकर बेहद खुश है.

गानों से लुभाया

सनी के इससे भी पहले कई ऐसे गाने है जो दर्शकों की जुबान पर है. फिल्‍म ‘रागिनी एमएमएस 2’ का गाना ‘बेबी डॉल’ दर्शकों को बेहद पसंद आया था. वहीं फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का गाना ‘मेरे देशी लुक…’ ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचा है.

अब सनी का ‘दारू पीके डांस’ भी दर्शकों को पसंद आयेगा.

‘नर्वस’ सनी

सनी लियोन फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ की शूटिंग के दौरान बेहद घबराई हुई थी. उनका कहना है कि,’ फिल्‍म की शूटिंग को लेकर मैं बेहद घबराई हुई थी. मैंने पहली बार डबल रोल निभाया है और मेरा किरदार भी बेहद मुश्किल था.’

undefined

वहीं सनी ने यह भी बताया कि फिल्‍म की पूरी टीम ने मेरा सपोर्ट किया था. सलमान-ऐश्‍वर्या पर फिल्‍माया गया हिट गाना ‘ढोली तारो…’ गाने में अपने डांस को लेकर भी वे बेहद नर्वस थी. उनका मानना है कि ऐश्‍वर्या बहुत अच्‍छा डांस करती है. वो बहुत अच्‍छी इंसान भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola