ePaper

सलमान बोले , देख लो दुबली-पतली सोनाक्षी को

Updated at : 16 Apr 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान बोले , देख लो दुबली-पतली सोनाक्षी को

बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा को लगता है ‘दबंग’ शब्‍द से प्‍यार हो गया है. इसीलिए तो अपनी आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी खतरनाक एक्‍शन करती दिखाई देंगी. इसके लिए उन्‍होंने ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है. सोनाक्षी ने फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. फिल्‍म में उनके […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा को लगता है ‘दबंग’ शब्‍द से प्‍यार हो गया है. इसीलिए तो अपनी आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी खतरनाक एक्‍शन करती दिखाई देंगी. इसके लिए उन्‍होंने ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है.

सोनाक्षी ने फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. लगता है सोनाक्षी इस फिल्‍म में अपनी दबंगई दिखाना चाहती हैं.

वहीं सोनाक्षी के कोस्‍टार रह चुके सलमान कहां पीछे रहनेवाले थे उन्‍होंने भी सोनाक्षी को ट्वीट करते हुए लिखा,’ देख लो दुबली-पतली सोनाक्षी को, अब यकीन आया, वाह. कमाल करती हो यार रज्जो.’ सलमान ने सोनाक्षी की ब्‍लैक ड्रैस वाली एक तस्‍वीर भी शेयर की है.

इस फिल्‍म में पहली बार ऐसा होगा कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा बड़े पर्दे पर सोनाक्षी के पिता का किरदार निभायेंगे. इस फिल्‍म का निर्देशन ए आर मुरगदास कर रहे हैं. इस फिल्‍म का लेकर सोनाक्षी ने पहले भी ट्वीट किया था और लिखा था कि वे बेहद थक गई हैं.

सोनाक्षी का कहना है कि,’ कुछ नया करना अच्‍छा लगता है. एक्‍शन सीन ने मुझे काफी थका दिया है लेकिन मैं बेहद खुश हूं. फिल्‍म दर्शकों को पसंद आयेगी और वे मुझे पहली बार एक्‍शन करते देखेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola