दादी इंदिरा की साड़ी पहनकर बच्चन परिवार के समारोह में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2015 5:10 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: शनिवार को बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया गया. इस मौके पर नेहरु गांधी परिवार और बच्चन परिवार की करीबी एक बार फिर नजर आयी. अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन और रंग दे बसंती स्टार कुणाल कपूर के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: शनिवार को बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया गया. इस मौके पर नेहरु गांधी परिवार और बच्चन परिवार की करीबी एक बार फिर नजर आयी.
अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन और रंग दे बसंती स्टार कुणाल कपूर के शादी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार को आयोजित की गयी. इस पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं. खास बात यह थी कि प्रियंका इस पार्टी में अपनी दादी इंदिरा गांधी की साड़ी पहनकर पहुंची थीं.
यह पहला मौका नहीं था जब प्रियंका ने इंदिरा गांधी की साड़ी पहनीं थीं. पर्पल रंग की यह साड़ी इंदिरा गांधी ने वर्ष 1966 में अमेरिका में उस दौरान पहनीं थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति लेंडन बी जॉनसन ने उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया था.
प्रियंका गांधी ने इस साड़ी के साथ इंदिरा की ही तरह मैंचिंग पर्ल ईयररिंग पहन रखी थी. समारोह में प्रियंका नैना बच्चन को गले लगाते दिखीं. प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा भी नीली सूट में उपस्थित थे.
ज्ञात हो कि बच्चन परिवार और गांधी परिवार का रिश्ता 7 दशक पुराना है. उस वक्त सरोजनी नायडू ने अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेज बच्चन को इंदिरा गांधी से मिलवाया था. हालांकि बाद में बोफोर्स मामले में फंसने के बाद दोनों परिवारों में कुछ कड़वाहट जरूर हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




