ePaper

डिंपल और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत को HC ने किया खारिज

Updated at : 09 Apr 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
डिंपल और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत को HC ने किया खारिज

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने आज दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की कथित लिव-इन साथी अनिता आडवाणी द्वारा खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई घरेलू हिंसा की शिकायत को खारिज कर दिया है. न्यायाधीश एम एल तहलियानी ने डिंपल, ट्विंकल और अक्षय की याचिकाओं […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने आज दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की कथित लिव-इन साथी अनिता आडवाणी द्वारा खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई घरेलू हिंसा की शिकायत को खारिज कर दिया है.

न्यायाधीश एम एल तहलियानी ने डिंपल, ट्विंकल और अक्षय की याचिकाओं को स्वीकार किया, जिसमें उन्होंने आडवाणी की शिकायत के आधार पर एक निचली अदालत में शुरु की गई कार्यवाहियों को निरस्त करने का अनुरोध किया था.

इन कार्यवाहियों को निरस्त करते हुए न्यायाधीश तहलियानी ने पाया कि खन्ना के साथ आडवाणी का संबंध वैवाहिक प्रकृति का नहीं था, इसलिए वह घरेलू हिंसा कानून के प्रावधानों के तहत राहत की मांग नहीं कर सकतीं.

अदालत ने आगे कहा कि खन्ना के परिवार के सभी सदस्यों को इन कार्यवाहियों में नहीं घसीटा जा सकता क्योंकि आडवाणी कभी उनके साथ रही ही नहीं हैं. इसके कुछ ही समय बाद उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर दिया. आडवाणी के वकीलों ने इसपर रोक लगाने का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने ऐसा करने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola