ePaper

सनी लियोन का ''पानी वाला डांस...''

Updated at : 09 Apr 2015 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोन का ''पानी वाला डांस...''

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का पहला गाना ‘पानी वाला डांस’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी पानी में डांस करती नजर आ रही है. फिल्‍म में राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों की अनमैच जोड़ी पहली बाद पर्दे पर एकसाथ नजर आयेगी. जिस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का पहला गाना ‘पानी वाला डांस’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी पानी में डांस करती नजर आ रही है. फिल्‍म में राम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों की अनमैच जोड़ी पहली बाद पर्दे पर एकसाथ नजर आयेगी.

जिस तरह पिछले साल एवलिन शर्मा ने फिल्‍म ‘यारियां’ में ‘ब्‍लू है पानी पानी’ में डांस किया था सनी को ये गाना उस गाने के याद दिला रहा है. इस गाने में राम कपूर भी हीप हॉप स्‍टाइल में दिखाई दे रहे हैं. गोवा में शूट किये गय इस गाने को विष्‍णु देवा ने कोरियोग्राफ किया है.

इस गाने को इक्का, श्रद्धा पंडित और आरको ने गाया है.वहीं गाने में म्‍यूजिक का तड़का इक्‍का, आरको और इंटेस ने दिया है. यह फिल्‍म हास्‍य-कॉमेडी पर आधारित होगी.

इस फिल्‍म के अलावा सनी जल्‍द ही फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म में वे राजस्‍थानी बोलती भी दिखाई देंगी. फिल्‍म पुर्नजन्‍म पर आधारित होगी. फिल्‍म में जय भानुशाली भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola