ePaper

मारपीट को लेकर सलमान के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के आदेश

Updated at : 08 Apr 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट को लेकर सलमान के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के आदेश

मुंबई : स्थानीय अदालत ने शहर पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्रताडना की शिकायत की जांच करे. हाल ही में दिए गए अपने आदेश में मजिस्ट्रेट ए. डी. लोखंडे ने कहा,’ हवाई अड्डा पुलिस थाने के संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया जाता है […]

विज्ञापन

मुंबई : स्थानीय अदालत ने शहर पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्रताडना की शिकायत की जांच करे.

हाल ही में दिए गए अपने आदेश में मजिस्ट्रेट ए. डी. लोखंडे ने कहा,’ हवाई अड्डा पुलिस थाने के संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि वह मामले की जांच करे और अपनी रिपोर्ट जल्दी सौंपे.’

शिकायत करने वाले रविन्द्र द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष नवंबर पर वह विमान पर सवार होने वाले थे तभी सलमान खान और अन्य लोगों ने उन्हें गालियां दी और पीटा.

द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि सलमान ने अपने अंगरक्षकों से उन्हें पिटवाया और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की मौत से जुडे मामले के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके पास से छीन लिए. मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले को पुलिस जांच के लिए भेजने के पर्याप्त कारण हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola