अमिताभ, शाहरुख ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय

मुंबई : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज तब एक और मील का पत्थर हासिल किया जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ हो गयी. 72 साल के अभिनेता इस समय काहिरा गए हुए हैं. उन्होंने ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से बॉलीवुड के दूसरे […]
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज तब एक और मील का पत्थर हासिल किया जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ हो गयी. 72 साल के अभिनेता इस समय काहिरा गए हुए हैं. उन्होंने ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है. प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से उनके बाद शाहरुख खान (1.2 करोड़), आमिर खान (1.19 करोड़), सलमान खान (1.12 करोड़) और प्रियंका चोपडा (93 लाख) आते हैं.
अमिताभ ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा, ट्विटर पर 1.4 करोड़ प्रशंसक. फेसबुक पर 2 करोड़…ब्लॉग पर 30 लाख…लगभग 4 करोड़. बडूम्बा. सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले अभिनेता अकसर अपनी निजी एवं पेशेवर जिंदगी के क्षण अपने प्रशंसकों से साझा करते रहते हैं. वह अब तक 39,700 ट्वीट कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




